डेराबस्सी में भाजपा को झटका, उदयवीर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में दर्जनों युवा कांग्रेस में शामिल

0
IMG-20260930-WA0054
Spread the love

डेराबस्सी (karan): हलका डेराबस्सी में कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब नगर काउंसिल जीरकपुर के पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस परिवार में जी आया कहा।

कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख युवाओं में साहिल, मिट्ठू, राजिंदर सिंह, सोनू हरिपुर कूड़ा, लक्की बावा, राहुल हुसैन, प्रिंस पाहवा और दीपु पाहवा सहित कई अन्य शामिल हैं।

इस मौके पर पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि युवा देश और पार्टी की पूंजी हैं। युवाओं के कांग्रेस में शामिल होने से हलका डेराबस्सी में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है।

वहीं, कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की लोकहितैषी नीतियों तथा हलका इंचार्ज दीपइंदर सिंह ढिल्लों और उदयवीर सिंह ढिल्लों की क्षेत्र के प्रति सक्रियता से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *