परिवारों को नशे से बचाने के लिए एकजुट हों महिलाएं:बबिता शर्मा
पूर्व विधायक की पत्नी ने गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
डेराबस्सी। डेराबस्सी विधानसभा हलके के पूर्व विधायक एन.के.शर्मा की धर्मपत्नी बबीता शर्मा ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों के भीतर पंजाब समेत समूचे डेराबस्सी हलके में सरकार की शह पर नशे का कारोबार बढ़ा है। नशे की चपेट में आकर हलके के कई घर बर्बाद हो चुके हैं।
बबिता शर्मा डेराबस्सी हलके में अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल के दौरे से पहले भगवास, कुड़ांवाला समेत आसपास के गांवों में महिलाओं को एकजुट करते हुए संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि खुद नशा करने वाले लोग आज युद्ध-नशा विरूद्ध चलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह हलके के कई गांवों का दौरा कर चुकी हैं। इस बीच बहुत सी महिलाओं ने उन्हें बताया कि नशे के कारण किस तरह से उनके घर खराब हुए हैं। गांवों में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। डेराबस्सी हलके में नशा कई घरों को बर्बाद कर चुका है। उन्होंने महिलाओं को नशे के विरूद्ध लड़ाई में एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि नशा बेचने तथा बांटने वालों के खिलाफ अब महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। महिलाएं एकजुट होकर इसका विरोध करें ताकि परिवारों को बचाया जा सके। इस अवसर पर महिला अकाली नेता बलविंद्र कौर, मनजीत कौर पूर्व सरपंच, भूपिंदर कौर, तेज कौर, मनिंदर कौर, बलजिंद्र कौर, कमलेश कौर, सुमन रानी, समनजीत, सुमन रानी, दलजीत कौर व कुलदीप कौर समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
