विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने 49.09 लाख रुपये की लागत से लगने वाले नए ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत

0
WhatsApp Image 2026-10-02 at 11.18.45
Spread the love

डेराबस्सी : हलका विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा डेराबस्सी हलके के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए डेराबस्सी के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आते गांव डेरा जगाधरी में 49.09 लाख रुपये की लागत से पीने वाले पानी के नए ट्यूबवेल के कार्य की शुरुआत करवाई गई।

इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक की मूलभूत जरूरत है और लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए ट्यूबवेल के शुरू होने से डेरा जगाधरी के निवासियों को पीने वाले पानी की बेहतर सुविधा मिलेगी और पानी से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शहरों के साथ-साथ गांवों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी हलके के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की जरूरत के अनुसार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विकास कार्य लगातार जारी हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ-साथ उन्हें समय पर पूरा करवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर काउंसिल प्रधान श्री आशू उपनेजा, काउंसलर श्रीमती हरजीत कौर, काउंसलर श्री नरेश उपनेजा, स्थानीय वार्ड निवासी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने नए ट्यूबवेल के कार्य की शुरुआत करवाने के लिए विधायक रंधावा का धन्यवाद किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *