आदर्श नगर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 45 लोगों की हुई जांच

0
e4404838-2bbd-4e6c-80cb-d2dd0ae7d4f6
Spread the love

डेराबस्सी, 28 सितंबर। आदर्श नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में भारत विकास परिषद विवेकानंद डेराबस्सी और लायंस क्लब डेराबस्सी की ओर से संयुक्त रूप से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में हीलिंग अस्पताल, सेक्टर-34, चंडीगढ़ की मेडिकल टीम ने पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की।

शिविर के दौरान करीब 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मेडिकल टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वाइटल साइन और सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित जांच की। जांच के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी भी दी गई।

शिविर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए दोनों संस्थाओं के करीब 8 सदस्य स्वयंसेवक के रूप में मौजूद रहे। शिविर में आने वाले लोगों और सेवा में जुटे सदस्यों के लिए चाय और दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई।

लायंस क्लब डेराबस्सी के अध्यक्ष केपी शर्मा और भारत विकास परिषद विवेकानंद के अध्यक्ष नीतिन जिंदल ने मेडिकल टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर होने वाली स्वास्थ्य जांच से लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने में मदद मिलती है। दोनों संस्थाओं ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

इस मौके पर लायंस क्लब के जनरल सचिव लायन उपेश बंसल, डॉ. बरखा राम, लायन बलकार सिंह, सुशील कुमार धीमान, प्रिंसिपल प्रीतम दास और अश्वनी कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट: करण चौहान

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *