कृषि कॉलेज ने डीन स्तर की हास्य-व्यंग्य प्रतियोगिता आयोजित की
लुधियाना:
पीएयू के कृषि कॉलेज में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए डीन स्तर की हास्य-व्यंग्य प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें करीब 600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इसमें चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. कमलदीप सिंह सांघा और डॉ. मनमीत कौर ने निभाई। प्रतियोगिता में एकनूर कौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शैलेंद्रजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आगामी युवा मेले के विभिन्न मुकाबलों के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही, विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
कृषि कॉलेज के डीन डॉ. चरणजीत सिंह औलख ने विद्यार्थियों को युवा मेले के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने हमेशा सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया है। विद्यार्थियों की ओर से की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की जानी चाहिए।
डॉ. औलख ने युवा मेले के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी।

