श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

0
c1233ece-73af-4e7e-8acd-5b21f98b19c6
Spread the love

धनोनी रोड स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर में 3 अक्टूबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन, रोजाना दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगा कथा वाचन

डेराबस्सी, 28 सितंबर। धनोनी रोड स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर सुबह 10 बजे श्रद्धालुओं की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजकों के अनुसार, गुरुदेव श्री बाबा लाल दयाल जी की कृपा से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मदेव पीठाधीश्वर श्री श्री प्रेममूर्ति जी महाराज (श्री वृंदावन धाम) के सानिध्य में किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 3 अक्टूबर तक चलेगा। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा।

भक्ति, धर्म और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रसंगों का होगा वर्णन

आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं के साथ-साथ भक्ति, धर्म, सदाचार और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। कथा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण रहेगा।

समापन पर विशेष प्रसाद और भंडारा

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को कथा के समापन अवसर पर विशेष प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सुभाष बुधवार तथा हरीश मल्होत्रा से संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *