डेराबस्सी में BJP को बड़ा झटका, रंजीत सिंह रेड्डी बेनीपाल समेत कई नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी

0
WhatsApp Image 2026-09-14 at 11.52.23
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में BJP से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

डेराबस्सी, 14 सितंबर 2026: डेराबस्सी हलके की स्थानीय राजनीति में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व नगर काउंसिल प्रधान एवं वार्ड नंबर 16 से जुड़े मौजूदा BJP MC रंजीत सिंह रेड्डी बेनीपाल ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी की। उनके साथ BJP से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामने की घोषणा की।

कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के निवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान रंजीत सिंह रेड्डी बेनीपाल समेत कई BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया।

इस मौके पर डेराबस्सी हलके से कांग्रेस नेता गुरतेज बेनीपाल और चंडीगढ़ कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष आसिफ़ चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कई BJP नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस में शामिल होने वालों में मनदीप कौर (BJP MC उम्मीदवार, वार्ड नंबर 11), हरविंदर सिंह (वार्ड नंबर 10), आशा रानी (वार्ड नंबर 7), हरदीप सिंह गाज़ीपुर (वार्ड नंबर 11), आशु महेंदरू (पूर्व प्रधान, ट्रक यूनियन डेराबस्सी), गुरविंदर सिंह (प्रधान, सैनी सभा), गुरप्रीत हैप्पी, पूजा, हिमांशु तथा पूजा रानी (महिला मंडल प्रधान, BJP) सहित कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

चन्नी ने किया कांग्रेस में शामिल नेताओं का स्वागत

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने, भाईचारे को कायम रखने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

चन्नी ने गुरतेज बेनीपाल और रंजीत सिंह रेड्डी बेनीपाल को डेराबस्सी हलके में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और लोगों की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

डेराबस्सी में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती की उम्मीद

आसिफ़ चौधरी ने कहा कि रंजीत सिंह रेड्डी बेनीपाल सहित जमीनी स्तर से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में लौटना डेराबस्सी क्षेत्र में पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

रंजीत सिंह रेड्डी बेनीपाल की कांग्रेस में वापसी और उनके साथ कई BJP नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने को डेराबस्सी की स्थानीय राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। इस राजनीतिक बदलाव से कांग्रेस को क्षेत्र में संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *