सीएसआर के तहत शिक्षा क्षेत्र में पहल

0
WhatsApp Image 2026-10-07 at 19.38.39
Spread the love

विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एसबीआई ने सरकारी स्कूल में करवाए विकास कार्य *टाइलिंग, वॉशरूम नवीनीकरण, नया गेट व बाउंड्री फेंसिंग समेत उपलब्ध करवाईं विभिन्न सुविधाएं डेराबस्सी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की डेराबस्सी एसएमई शाखा की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत सरकारी एलिमेंटरी स्कूल डेराबस्सी में स्कूल उन्नयन एवं नवीनीकरण परियोजना के अंतर्गत करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई अधिकारियों के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल प्रबंधन और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक काजल कुमार भौमिक मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय प्रबंधक कुंदन कुमार विशिष्ट अतिथि तथा मुख्य प्रबंधक खेमचंद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। भौमिक ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से सुविधाओं का उचित रखरखाव करने की अपील की। सीएसआर परियोजना के तहत स्कूल के कमरों, वॉशरूम और खुले स्थानों में टाइलिंग एवं फर्श का कार्य करवाया गया। तीन वॉशरूम का नवीनीकरण, नया मुख्य गेट, लोहे की बाउंड्री फेंसिंग, सफेदी व रंग-रोगन भी करवाया गया। इसके अलावा एक इन्वर्टर सिस्टम, पांच छत वाले पंखे और दस कुर्सियां उपलब्ध करवाई गईं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जसबीर कौर और प्रधानाचार्य सुनीता नरूला ने एसबीआई का आभार जताया। फोटो कैप्शन 06एमएचएल152अनिल सरकारी एलिमेंटरी स्कूल डेराबस्सी में विकास कार्यों का उद्घाटन करते एसबीआई अधिकारी व स्कूल प्रबंधन। अनिल

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *