कार्यालय, जिला लोक संपर्क अधिकारी, साहिबजादा अजीत सिंह नगर

0
WhatsApp Image 2026-09-11 at 17.27.37
Spread the love

जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब के निकट 220 केवी सब-स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि की कीमत निर्धारित

लगभग 184 करोड़ रुपये की लागत वाला प्रोजेक्ट क्षेत्र के बिजली बुनियादी ढांचे को देगा बड़ा बढ़ावा: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 4.91 एकड़ भूमि के लिए कलेक्टर रेट किया निर्धारित

जीरकपुर/साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 11 सितंबर:

जीरकपुर में गुरुद्वारा नाभा साहिब के निकट 220 केवी सब-स्टेशन की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि की कीमत निर्धारित करने संबंधी बैठक आज डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय, मोहाली में आयोजित की गई। बैठक में डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान सब-स्टेशन की स्थापना के लिए आवश्यक 4.91 एकड़ भूमि के लिए 4 करोड़ रुपये प्रति एकड़ का कलेक्टर रेट निर्धारित किया गया। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल ने बताया कि निर्धारित कीमत के अनुसार आवश्यक भूमि प्रोजेक्ट के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने भूमि की कीमत निर्धारित करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कमेटी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि 220 केवी सब-स्टेशन की स्थापना क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जीरकपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी तथा बिजली आपूर्ति की क्षमता में भी वृद्धि होगी।

निगरान इंजीनियर, जीरकपुर श्री अमनदीप सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए लगभग 184 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि भूमि का कब्जा मिलने के बाद प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।

बैठक में नगर कौंसिल जीरकपुर के प्रधान श्री गुरप्रीत सिंह विर्क, निगरान इंजीनियर जीरकपुर श्री अमनदीप सिंह, कार्यकारी इंजीनियर श्री मनदीप सिंह, नायब तहसीलदार श्री पवनदीप सिंह तथा कार्य साधक अधिकारी जीरकपुर श्री परविंदर सिंह भट्टी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *