# JANCHINTAN ## Posts - [IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर ढेर हुई पाकिस्तानी टीम](https://janchintan.com/ind-vs-pak-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-7-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95/): नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बेबस नजर आई और पूरी टीम महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बना दिया। श्री चरानी और प्रेमा... - [आस्था के रंग में रंगा डेराबस्सी, 3 बसों में श्रद्धालु तीर्थ दर्शन के लिए रवाना](https://janchintan.com/%e0%a4%86%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be/): मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत 124वीं से 126वीं बस को विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दिखाई हरी झंडी डेराबस्सी, 1 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र डेराबस्सी से श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए तीन और बसों से रवाना किया गया। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव त्रिवेदी कैंप से 124वीं और 125वीं बस तथा वार्ड नंबर 9 से 126वीं बस को श्रद्धालुओं सहित तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। तीर्थ यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने धार्मिक... - [पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने को स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, पोस्टर प्रतियोगिता में लिया हिस्सा](https://janchintan.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a2/): पीएयू के प्रसार शिक्षा विभाग ने आसीकलां के सरकारी स्कूल में करवाया आयोजन लुधियाना, 1 सितंबर 2026। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के प्रसार शिक्षा विभाग की ओर से पोषण सप्ताह के तहत जिले के पखोवाल ब्लॉक के गांव आसीकलां स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कृषि महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित आहार और स्वस्थ खान-पान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से पोषण, संतुलित... - [भूले-बिसरे गीत’ में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू](https://janchintan.com/%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be/): पुराने गीत हमारी संगीत विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा | जेन-जी बच्चों ने भी पुराने गीतों से बांधा समां डेराबस्सी, 30 अगस्त। पायल म्यूज़िकल क्लब द्वारा प्रेस क्लब डेराबस्सी और भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के सहयोग से ‘भूले-बिसरे गीत’ नामक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब डेराबस्सी के प्रधान हरजीत लक्की सहित क्लब के सभी सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा मुख्य अतिथि तथा नगर परिषद प्रधान आशु उपनेजा के पति पार्षद नरेश उपनेजा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का... - [हिम तेंदुए के संरक्षण पर भारत-रूस ने बढ़ाया सहयोग, मॉस्को में हुआ गोलमेज सम्मेलन](https://janchintan.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad/): मॉस्को, 26 अगस्त 2026: हिम तेंदुए के अध्ययन और संरक्षण को लेकर भारत और रूस के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रूस की राजधानी मॉस्को स्थित रूसी विज्ञान अकादमी के ए.एन. सेवेर्तसोव पारिस्थितिकी एवं विकास संस्थान में हिम तेंदुए के अध्ययन और संरक्षण पर रूस-भारत गोलमेज सम्मेलन हुआ। यह सम्मेलन अंतरक्षेत्रीय संघ ‘इरबिस’ और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) के बीच दिसंबर 2025 में हुए साझेदारी समझौते के प्रारूप के तहत आयोजित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य हिम तेंदुए के अनुसंधान, निगरानी और संरक्षण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा... - [Understanding Modern Hindi Digital News Platforms](https://janchintan.com/understanding-modern-hindi-digital-news-platforms/): Introduction to Hindi Digital News In today’s fast-paced world, digital news has become an essential part of our daily lives, especially for audiences in India. With the rise of technology, newspapers have adapted to provide content through online platforms, catering specifically to the linguistic diversity of the nation. Hindi digital news websites, in particular, have gained immense popularity, offering news that resonates with millions. The Importance of Accessibility For a Hindi digital news portal, accessibility is vital. The platform must present news headlines and articles in Hindi, making it easier for readers to engage with the content. Furthermore, including an English... - [The Rise of Hindi Digital News Platforms](https://janchintan.com/the-rise-of-hindi-digital-news-platforms/): The Increasing Popularity of Hindi News In recent years, the consumption of digital news in Hindi has surged, fueled by India’s vast and diverse population. With over 600 million Hindi speakers, the demand for news content in their mother tongue supports a growing ecosystem of digital news platforms catering specifically to this audience. As individuals seek information that resonates with their cultural context, news outlets are adapting their offerings accordingly. Features of a Modern Hindi News Portal A modern Hindi digital news website must offer a user-friendly experience while maintaining a professional look. Key features would typically include a clean design... - [नौणी विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस मनाया, सतत खाद्य प्रणालियों के लिए नवाचार पर दिया जोर](https://janchintan.com/khag-divas/): नौणी: डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा फूड टेक क्लब द्वारा शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में विश्व खाद्य दिवस-2026 मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘आज नवाचार करें, कल का पोषण करें’ पर आधारित इस कार्यक्रम में स्वस्थ आहार, सतत खाद्य प्रणालियों, खाद्य सुरक्षा और उद्यमिता को बढ़ावा देने में नवाचार की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विश्व खाद्य दिवस प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य विश्वभर में भुखमरी की चुनौती के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी लोगों को सुरक्षित, पौष्टिक और पर्याप्त... - [भारत की राष्ट्रपति विजयवाड़ा में 'राष्ट्रीय सरस मेले' में शामिल हुईं](https://janchintan.com/india/): भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 15 अक्तूबर 2026 को विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सरस स्टॉलों को भी देखा और लखपति दीदियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने कहा कि कृषि में ग्रामीण महिलाओं की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें वित्तीय, तकनीकी और सामाजिक सशक्तीकरण की एक नई दिशा मिली है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि महिला उद्यमशीलता में उत्साहजनक वृद्धि के साथ ही आर्थिक निर्णयों में ग्रामीण महिलाओं... - [नेपाल के अधिकारी नौणी में सीख रहे आधुनिक बागवानी तकनीक](https://janchintan.com/nepal-officers-apple-walnut-farming-training/): नेपाल के सात प्रांतों के 49 अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सेब एवं अखरोट की वैज्ञानिक खेती और प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल के अधिकारियों की तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करना तथा समशीतोष्ण फलों की खेती के क्षेत्र में ज्ञान और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को वैज्ञानिक जानकारी और व्यावहारिक कौशल प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि वे अपने-अपने प्रांतों में किसानों और बागवानी से जुड़े अन्य हितधारकों तक इन तकनीकों और जानकारियों का प्रसार कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम का... - [नए घर के गृह प्रवेश पर एसएमएस संधू जी ने दी शुभकामनाएं](https://janchintan.com/bjp/): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब इन्फोटेक के पूर्व अध्यक्ष एसएमएस संधू जी ने जासतना में श्री शिवचरण सिंह जी के नए घर के गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित पाठ के भोग में शामिल होकर परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अरदास की कि वाहेगुरु जी की कृपा से परिवार का नया घर सुख-समृद्धि, खुशहाली और खुशियों से सदैव भरा रहे तथा परिवार के सभी सदस्यों पर गुरु महाराज का आशीर्वाद बना रहे।  वाहेगुरु जी मेहर बनाए रखें। - [पीएयू के भूमि एवं जल अभियांत्रिकी विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते चार पुरस्कार](https://janchintan.com/pau-wins-four-national-awards/): लुधियाना, 14 अक्टूबर। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के भूमि एवं जल अभियांत्रिकी विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चार पुरस्कार हासिल किए हैं। यह उपलब्धि भारतीय कृषि अभियंता सोसायटी की 60वीं वार्षिक बैठक में मिली। इस बैठक का आयोजन श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किया गया था। विभाग के प्रोफेसर डॉ. अबरार यूसुफ ने मौखिक शोधपत्र प्रस्तुति श्रेणी में पहला पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने भूजल स्तर बढ़ाने के लिए वर्षा जल के उपयोग के आकलन विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। इस शोधपत्र के सह-लेखक एमजे सिंह, डेनियल खन्ना,... - [पीएयू ने किसानों को मधुमक्खी पालन का दिया प्रारंभिक प्रशिक्षण](https://janchintan.com/pau-beekeeping-training-farmers-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a4%b0/): लुधियाना, 12 अक्टूबर 2026। {karan}पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना के कौशल विकास केंद्र ने कीट विज्ञान विभाग के सहयोग से पंजाब के किसानों और महिला किसानों के लिए मधुमक्खी पालन संबंधी प्रारंभिक प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 17 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. रुपिंदर कौर, एसोसिएट डायरेक्टर (कौशल विकास) ने बताया कि इस प्रशिक्षण कोर्स का मुख्य उद्देश्य किसानों को विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के माध्यम से मधुमक्खी पालन से जुड़ी विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध करवाना है, ताकि वे इस व्यवसाय को अपनाकर अपनी आय के अवसर बढ़ा सकें। इस अवसर पर... - [पीएयू में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, टेली-मानस की सेवाओं के बारे में दी जानकारी](https://janchintan.com/pau-mental-health-awareness-programme-slug-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a4%b0/): लुधियाना, 12 अक्टूबर 2026। {karan} पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के मानव विकास एवं परिवार अध्ययन विभाग (एचडीएफएस) ने संस्थागत मानसिक स्वास्थ्य टास्क फोर्स (आईटीएफ-पीएयू) के सहयोग से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की डीन डॉ. किरण बैंस के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को संस्थागत मानसिक स्वास्थ्य टास्क फोर्स के दृष्टिकोण, उद्देश्यों और मूल सिद्धांतों से परिचित करवाना तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक करना था। इस पहल के माध्यम... - [अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब](https://janchintan.com/nk-sharma/): लालडू। शिरोमणि अकाली दल के उपप्रधान तथा मोहाली जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल शर्मा ने कहा है कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार के सत्ता में आने के बाद लालडू क्षेत्र का विकास सीमावर्ती क्षेत्र के रूप में किया जाएगा। लालडू को गेटवे ऑफ पंजाब का दर्जा अकाली दल की सरकार में ही दिया जाएगा।अकाली दल द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान के तहत कृष्ण पाल शर्मा लालडू में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं से रूबरू हुए और उन्हें पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचाने की अपील की। शर्मा ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक करके अब तक... - [यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मतदाता पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान](https://janchintan.com/lalhru/): लालड़ू = पात्र विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवाने तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मतदाता नामांकन एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-उपायुक्त, साहिबजादा अजीत सिंह नगर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संस्थान के प्रबंधन के सहयोग से आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकरण के महत्व, निर्वाचन अधिकारों एवं जिम्मेदारियों तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। जिला नोडल अधिकारी, स्वीप,... - [एस. एम. एस. संधू की अगुवाई में डेरा बसी से भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला मोहाली पहुंचा](https://janchintan.com/sms-sandhu-dera-bassi-seva-jyoti-yatra-mohali/): मोहाली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत मोहाली में भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ पूरे उत्साह के साथ मोहाली पहुंचे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब इन्फोटेक के पूर्व अध्यक्ष एस. एम. एस. संधू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और सक्रिय भागीदारी का प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरिंदर सिरसिनी, पूर्व चेयरमैन... - [नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन; सिनेमा जगत में शोक की लहर](https://janchintan.com/nana-patekar-death-news-hindi/): मनोरंजन डेस्क (New Delhi/Goa): भारतीय सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। हिंदी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक चले जाने से पूरे बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। गोवा के घर में आया कार्डियक अरेस्ट शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर अचेत (बेहोश) अवस्था में पाए गए थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश... - [सीएसआर के तहत शिक्षा क्षेत्र में पहल](https://janchintan.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87/): विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एसबीआई ने सरकारी स्कूल में करवाए विकास कार्य *टाइलिंग, वॉशरूम नवीनीकरण, नया गेट व बाउंड्री फेंसिंग समेत उपलब्ध करवाईं विभिन्न सुविधाएं डेराबस्सी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की डेराबस्सी एसएमई शाखा की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत सरकारी एलिमेंटरी स्कूल डेराबस्सी में स्कूल उन्नयन एवं नवीनीकरण परियोजना के अंतर्गत करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई अधिकारियों के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल प्रबंधन और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक काजल कुमार भौमिक मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय प्रबंधक कुंदन कुमार विशिष्ट अतिथि... - [चंडीगढ़ में “निवेशक जागरूकता और सेबी की भूमिका” पर सेमिनार आयोजित](https://janchintan.com/chandigarh/): चंडीगढ़ : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी ) तथा सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप (CAG) द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में “निवेशक जागरूकता और सेबी की भूमिका” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना, निवेशकों को सोच-समझकर निवेश संबंधी निर्णय लेने के लिए जागरूक करना तथा शेयर बाजार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विशेषज्ञों ने शेयर, म्यूचुअल फंड और सरकारी बॉन्ड जैसे निवेश विकल्पों से जुड़े जोखिम और लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही, नई और उभरती तकनीकों में निवेश करते समय सावधानी बरतने पर जोर दिया।सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर... - [महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में असफल रही पंजाब सरकार:बबिता शर्मापूर्व विधायक की पत्नी ने समगौली व आसपास के गांवों में किया जनसंपर्क](https://janchintan.com/n-k-sharma-3/): डेराबस्सी। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन के शर्मा की पत्नी बबिता शर्मा ने डेराबस्सी हलके में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर मौजूदा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि हलके में आए दिन महिलाओं के साथ झपटमारी जैसी घटनाएं हो रही है। मौजूदा सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में बुरी तरह से असफल साबित हुई है।बबिता शर्मा आज जनसंपर्क अभियान के तहत निकटवर्ती गांव समगौली पहुंची जहां भारी संख्या में महिलाओं ने उनका स्वागत किया। बबिता शर्मा ने कहा कि आज गांव हो या शहर कहीं पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाएं सुबह सैर... - [विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने 49.09 लाख रुपये की लागत से लगने वाले नए ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत](https://janchintan.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b5/): डेराबस्सी : हलका विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा डेराबस्सी हलके के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए डेराबस्सी के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आते गांव डेरा जगाधरी में 49.09 लाख रुपये की लागत से पीने वाले पानी के नए ट्यूबवेल के कार्य की शुरुआत करवाई गई। इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक की मूलभूत जरूरत है और लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए ट्यूबवेल के शुरू होने से डेरा जगाधरी के... - [बाबा पृथ्वी सिंह आजाद हमारे रोल मॉडल थे, उनका पूरा जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत”: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा](https://janchintan.com/derabassi-4/): फर्स्ट एज स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी बाबा पृथ्वी सिंह आजाद की प्रतिमा का अनावरण डेराबस्सी, फर्स्ट एज स्कूल, डेराबस्सी में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी एवं देशभक्त बाबा पृथ्वी सिंह आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्कूल परिसर में बाबा पृथ्वी सिंह आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने की। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा, “बाबा पृथ्वी सिंह आजाद हमारे रोल मॉडल थे। उनकी पूरी जिंदगी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। देश की तरक्की और आजादी के लिए उनका बहुत बड़ा योगदान... - [डेराबस्सी में भाजपा को झटका, उदयवीर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में दर्जनों युवा कांग्रेस में शामिल](https://janchintan.com/derabassi-3/): डेराबस्सी (karan): हलका डेराबस्सी में कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब नगर काउंसिल जीरकपुर के पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस परिवार में जी आया कहा। कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख युवाओं में साहिल, मिट्ठू, राजिंदर सिंह, सोनू हरिपुर कूड़ा, लक्की बावा, राहुल हुसैन, प्रिंस पाहवा और दीपु पाहवा सहित कई अन्य शामिल हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा... - [परिवारों को नशे से बचाने के लिए एकजुट हों महिलाएं:बबिता शर्मा](https://janchintan.com/n-k-sharma-2/): पूर्व विधायक की पत्नी ने गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियानडेराबस्सी। डेराबस्सी विधानसभा हलके के पूर्व विधायक एन.के.शर्मा की धर्मपत्नी बबीता शर्मा ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों के भीतर पंजाब समेत समूचे डेराबस्सी हलके में सरकार की शह पर नशे का कारोबार बढ़ा है। नशे की चपेट में आकर हलके के कई घर बर्बाद हो चुके हैं।बबिता शर्मा डेराबस्सी हलके में अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल के दौरे से पहले भगवास, कुड़ांवाला समेत आसपास के गांवों में महिलाओं को एकजुट करते हुए संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि खुद नशा करने वाले लोग आज युद्ध-नशा विरूद्ध चलाकर लोगों को... - [भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता स्वर्ण पदक](https://janchintan.com/india-defeats-pakistan-asian-games-2026-gold/): आज, 3 अक्टूबर 2026 (करन) एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी खेली, और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। करन की रिपोर्ट, जंचिंतन। - [पंचकूला के कचरे से जीरकपुर को बनाया डंपिंग ग्राउंड](https://janchintan.com/n-k-sharma/): क्षेत्र वासियों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में किया प्रदर्शनबलटाणा,पीरमुछल्ला, ढकौली की सोसायटियों में हजारों लोग हो रहे परेशानएनजीटी के पंचकूला निगम के विरूद्ध केस दायर करने का ऐलानजीरकपुर। जीरकपुर तथा इसके आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमाने पर इलाके के लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन.के.शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।एन.के शर्मा ने पंजाब सरकार पर ‘मिशन क्लीन पंजाब’ से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है इस अभियान के झूठे प्रचार और विज्ञापन लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद धरातल पर... - [क्रिकेट टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश](https://janchintan.com/derabassi-2/): डेराबस्सी,हलका डेराबस्सी के गांव हरिपुर हिंदुओं में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ के स्टेट कार्यकारी सदस्य एवं प्रवक्ता जशनदीप सिंह संधू, जिला प्रधान जगदीप सिंह कंसाला और जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह सरसीणी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, आयोजक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता में गांव... - [पराली प्रबंधन के लिए 16 हजार से अधिक मशीनों की खरीद, किसानों को 183 करोड़ की सब्सिडी](https://janchintan.com/derabassi/): डेराबस्सी (करण चौहान)। पंजाब सरकार द्वारा पराली के उचित प्रबंधन और पर्यावरण हितैषी खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए मार्केट कमेटी लालड़ू के चेयरमैन एवं हलका डेराबस्सी के संगठन प्रभारी गुरसेवक सिंह पुुआधी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को पराली जलाने के बजाय इसका वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन करने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा खरीफ सीजन के दौरान राज्य के किसानों द्वारा अब तक 16,227 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें खरीदी जा चुकी हैं। इन मशीनों की खरीद के लिए पंजाब सरकार की ओर से किसानों को... - [किसानों की फसल की खरीद के लिए मंडियों में पहुंचे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा](https://janchintan.com/news-2/): डेराबस्सी, 1 अक्टूबर: हलका डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने आज समगौली, धनौनी और अमलाला की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई। इस दौरान उन्होंने मंडियों में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए किसानों से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विधायक रंधावा ने कहा कि धान की फसल किसानों की महीनों की कड़ी मेहनत का परिणाम है और इसकी निर्बाध खरीद सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल की समय पर खरीद और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने... - [डोलन कलां में किसानों को मशरूम उत्पादन की जानकारी दी](https://janchintan.com/dolon-kalan-mushroom-cultivation-awareness-camp/): लुधियाना, 1 अक्टूबर: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के विद्यार्थियों ने चल रहे ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) कार्यक्रम के तहत ब्लॉक पखोवाल के गांव डोलन कलां में मशरूम उत्पादन को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। शिविर का उद्देश्य किसानों को मशरूम उत्पादन की संभावनाओं और इसे खेती के साथ अतिरिक्त आय के साधन के रूप में अपनाने की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, पीएयू के डीन डॉ. सी.एस. औलख के मार्गदर्शन में किया गया। रावे गतिविधियों की निगरानी एवं मार्गदर्शन डॉ. लखविंदर कौर ने किया। इस दौरान किसानों को मशरूम उत्पादन की संभावनाओं, इसके माध्यम से अतिरिक्त आमदनी... - [पीएयू किसान क्लब का मासिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित110 के करीब किसानों ने लिया प्रशिक्षण, पराली प्रबंधन व रबी फसलों की खेती पर दी जानकारी](https://janchintan.com/pau-kisan-club-training-camp-ludhiana/): लुधियाना, 1 अक्टूबर: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के किसान क्लब की ओर से आयोजित किए जाने वाले मासिक प्रशिक्षण शिविरों की कड़ी के तहत वीरवार को विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें करीब 110 किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने किसानों को मौजूदा कृषि कार्यों और खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी। फसल विज्ञान विभाग की विशेषज्ञ डॉ. जगत रूप कौर ने किसानों को पराली प्रबंधन के विभिन्न तरीकों और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को पराली को खेत में उचित ढंग से संभालने तथा इससे होने वाले पर्यावरणीय... - [डेराबस्सी में 500 ड्रोन के शानदार शो ने संगत को कराया गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन से परिचित](https://janchintan.com/dera-bassi-500-drones-show-guru-ravidas-650th-prakash-parv/): डेराबस्सी में 500 ड्रोन के शानदार शो ने संगत को कराया गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन से परिचित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा बोले—गुरु रविदास जी की महान शिक्षाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है पंजाब सरकार डेराबस्सी, 30 सितंबर। श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा आयोजित विशेष समारोहों की श्रृंखला के तहत बुधवार देर शाम सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया। आसमान में एक साथ उड़ाए गए 500 ड्रोन ने रोशनी की आकर्षक आकृतियां बनाकर संगत को श्री गुरु रविदास महाराज जी के... - [नौणी विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री-अकादमिया कन्वर्जेंस मीट, विद्यार्थियों को करियर और उद्यमिता के अवसरों की जानकारी](https://janchintan.com/nauni-university-industry-academia-convergence-meet-career-opportunities/): नौणी विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री-अकादमिया कन्वर्जेंस मीट, विद्यार्थियों को करियर और उद्यमिता के अवसरों की जानकारी रिपोर्ट: करन चौहान नौणी: डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में औद्यानिकी एवं वानिकी के विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्री-अकादमिया कन्वर्जेंस मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को उद्योग में उपलब्ध करियर और रोजगार के अवसरों से परिचित करवाना रहा। कार्यक्रम में औद्यानिकी एवं वानिकी के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के साथ संकाय सदस्यों तथा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को... - [आदर्श नगर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 45 लोगों की हुई जांच](https://janchintan.com/derabassi-free-health-checkup-camp-45-people-examined/): डेराबस्सी, 28 सितंबर। आदर्श नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में भारत विकास परिषद विवेकानंद डेराबस्सी और लायंस क्लब डेराबस्सी की ओर से संयुक्त रूप से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में हीलिंग अस्पताल, सेक्टर-34, चंडीगढ़ की मेडिकल टीम ने पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर के दौरान करीब 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मेडिकल टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वाइटल साइन और सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित जांच की। जांच के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी भी दी गई। शिविर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए दोनों संस्थाओं के... - [भगत सिंह जयंती पर डेराबस्सी में रक्तदान शिविर, 60 लोगों ने किया रक्तदान](https://janchintan.com/derabassi-bhagat-singh-jayanti-blood-donation-camp-60-donors/): डेराबस्सी, 28 सितंबर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर डेराबस्सी के कम्युनिटी हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रॉपर्टी डीलर्स एंड बिल्डर्स एसोसिएशन तथा भारत विकास परिषद विवेकानंद के संयुक्त आयोजन में कुल 60 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रह की जिम्मेदारी इंडस अस्पताल डेराबस्सी की टीम ने संभाली। शिविर में डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और लोगों को नियमित रूप से इस मानवीय कार्य में... - [सीवरेज कनेक्शन का काम नगर कौंसिल ने रुकवाया, गड्ढा नहीं भरा; ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली धंसी](https://janchintan.com/sewerage-connection-work-stopped-trolley-sank-in-pit-habitatpur-road-derabassi/): डेराबस्सी, 28 सितंबर। हैबतपुर रोड पर सीवरेज कनेक्शन के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क किनारे छोड़ा गया गड्ढा सोमवार को हादसे का कारण बनते-बनते बच गया। ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया सड़क के कमजोर किनारे में धंस गया, जिससे ट्रॉली के पलटने का खतरा पैदा हो गया। हालांकि चालक ने समय रहते ट्रैक्टर को संभाल लिया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले हैबतपुर रोड पर सड़क किनारे सीवरेज कनेक्शन जोड़ने के लिए खुदाई की गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर नगर कौंसिल की टीम मौके पर पहुंची थी और सीवरेज... - [कांग्रेस सेवा दल ने किया संगठन का विस्तार, धनवीर राणा व धर्मपाल सिंह को मिली जिम्मेदारी](https://janchintan.com/congress-sewa-dal-expands-organization-dhanveer-rana-dharmpal-singh-derabassi/): डेराबस्सी, 28 सितंबर। कांग्रेस सेवा दल ने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए धनवीर सिंह राणा को जिला इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और धर्मपाल सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा द्वारा की गईं। डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रतिनिधि एवं पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता अमित बावा सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अमित बावा सैनी ने कांग्रेस सेवा दल के संगठनात्मक विजन का उल्लेख करते... - [श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा](https://janchintan.com/shrimad-bhagwat-katha-kalash-yatra-derabassi/): धनोनी रोड स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर में 3 अक्टूबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन, रोजाना दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगा कथा वाचन डेराबस्सी, 28 सितंबर। धनोनी रोड स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर सुबह 10 बजे श्रद्धालुओं की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों के अनुसार, गुरुदेव श्री बाबा लाल दयाल जी की कृपा से आयोजित इस... - [39 वर्षों की पदयात्रा और वर्षों की आस्था से जन्मी फिल्म ‘कृष्ण अवतार – श्री रामदेव पीर’, जल्द शुरू होगा फिल्मांकन](https://janchintan.com/krishna-avtar-shri-ramdev-peer-film-tilok-kothari-trisha-studios/): पंजाब। त्रिशा स्टूडियोज़ की प्रस्तुति और तिलोक कोठारी द्वारा निर्मित आगामी फीचर फिल्म ‘कृष्ण अवतार – श्री रामदेव पीर’ की घोषणा की गई है। फिल्म में श्री रामदेव पीर की जन्मकथा, जीवन, लोककथाओं, धार्मिक आस्था और उनसे जुड़ी सांस्कृतिक परंपराओं को सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। प्रचलित लोकमान्यताओं और धार्मिक आस्था के अनुसार श्री रामदेव पीर को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है। राजस्थान और गुजरात सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में श्री रामदेव पीर से जुड़ी लोककथाएं और परंपराएं लंबे समय से प्रचलित हैं। प्रस्तावित फिल्म इन्हीं लोकविश्वासों और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक दर्शक वर्ग... - [डेराबस्सी में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे मनीष सिसोदिया](https://janchintan.com/derabassi-news-3/): नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी : सिसोदिया डेराबस्सी, 28 सितंबर (करण):- डेराबस्सी स्थित इंद्रजीत अकादमी के क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। डेराबस्सी हलके के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों को संबोधित किया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए उन्हें... - [पीएयू लुधियाना के कृषि इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी कॉलेज में 57वां एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया](https://janchintan.com/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a4%bf-%e0%a4%87%e0%a4%82/): लुधियाना, 24 सितंबर 2026: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) लुधियाना के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (COAE&T) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 24 सितंबर 2026 को 57वां एनएसएस स्थापना दिवस उत्साह एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया गया। यह दिवस 24 सितंबर 1969 को महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा आधिकारिक शपथ लेने के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने एनएसएस के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, आप” (Not Me, But You) के अनुरूप समाज की सेवा करने तथा पर्यावरण... - [जे. बी. एच. वाडिया और फियरलेस नाडिया: ‘हंटरवाली’ से बदल गई भारतीय सिनेमा की तस्वीर](https://janchintan.com/j-b-h-wadia-fearless-nadia-hunterwali-indian-cinema/): जे. बी. एच. वाडिया: जिसने भारतीय सिनेमा में स्टंट और महिला एक्शन की नई राह दिखाई, ‘हंटरवाली’ से बनी अलग पहचान मुंबई। भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर में जब फिल्म निर्माण तकनीक आज की तुलना में बेहद सीमित थी, तब कुछ फिल्मकारों ने अपने प्रयोगों और अलग सोच से सिनेमा को नई दिशा दी। ऐसे ही फिल्मकारों में जे. बी. एच. वाडिया का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने स्टंट, रोमांच और फैंटेसी को भारतीय फिल्मों में लोकप्रिय बनाने के साथ-साथ पर्दे पर महिला किरदारों की एक अलग छवि भी प्रस्तुत की। जे. बी. एच. वाडिया का पूरा नाम जमशेद... - [लालड़ू में घर-घर पहुंचे प्रमोद राणा](https://janchintan.com/lalru-man-de-munafe-abhiyan-pramod-kumar-rana/): लालड़ू में घर-घर पहुंचे प्रमोद कुमार राणा, ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गिनाईं सरकार की योजनाएं लालड़ू/डेराबस्सी। पंजाब सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के लालड़ू में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। राजपूत कल्याण बोर्ड के चेयरमैन और आप नेता प्रमोद कुमार राणा ने वार्ड नंबर-5 में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। अभियान के दौरान राणा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के अलग-अलग घरों में... - [ICAR-IIMR का बड़ा कदम, किसानों तक पहुंचेंगे उन्नत हाइब्रिड मक्का बीज](https://janchintan.com/icar-iimr-maize-hybrid-seed-commercialization-mou/): मक्के की खेती को मिलेगी नई रफ्तार, उन्नत हाइब्रिड बीजों की उपलब्धता बढ़ाने की तैयारी लुधियाना, 26 सितंबर। मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों तक बेहतर गुणवत्ता वाले हाइब्रिड बीजों की पहुंच मजबूत करने की दिशा में ICAR-Indian Institute of Maize Research (ICAR-IIMR), लुधियाना ने महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान ने 21 सितंबर 2026 को विभिन्न सीड कंपनियों के साथ कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन करारों के जरिए अधिक उपज क्षमता वाले मक्का हाइब्रिड की बीज उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। संस्थान ने Vistha Seeds Pvt. Limited, Hyderabad के साथ LQMH 1, IQMH 209... - [डेराबस्सी के उद्योगों में बिजली लागत घटाने पर जोर, रूफटॉप सोलर और BESS पर मंथन](https://janchintan.com/derabassi-industries-electricity-cost-rooftop-solar-bess/): डेराबस्सी के उद्योगों में बिजली लागत घटाने पर मंथन, रूफटॉप सोलर और बैटरी स्टोरेज अपनाने पर जोर डेराबस्सी, 26 सितंबर। डेराबस्सी स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से उद्योगों में ऊर्जा प्रबंधन, सौर ऊर्जा और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) को बढ़ावा देने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योगों की बिजली लागत को नियंत्रित करने, ऊर्जा की विश्वसनीय उपलब्धता सुनिश्चित करने और नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को अपनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरजीत सिंह कोहली ने की। इस दौरान महासचिव राज कुमार शर्मा सहित एसोसिएशन के प्रतिनिधि और विभिन्न उद्योगों से... - [बठिंडा किसान मेले में वैज्ञानिक खेती और किसान आय बढ़ाने पर जोर](https://janchintan.com/pau-kisan-mela-bathinda-scientific-farming/): पीएयू ने किसानों को नई किस्मों, कृषि तकनीकों और जल संरक्षण उपायों की दी जानकारी लुधियाना/बठिंडा, 25 सितंबर 2026: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) की ओर से चल रही किसान मेलों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, बठिंडा में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने एक मंच पर आकर वैज्ञानिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और किसान आय बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस किसान मेले का विषय “वैज्ञानिक ढंग अपनाओ, खेती आमदन बढ़ाओ” रहा। मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद मजबूत करना तथा... - [कृषि महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण देकर किया सशक्त](https://janchintan.com/krishi-mahilaon-ko-mombatti-banane-ka-prashikshan/): लुधियाना: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के कृषि महाविद्यालय के विस्तार शिक्षा विभाग की ओर से डीन डॉ. सी.एस. औलख के मार्गदर्शन में 24 सितंबर को लुधियाना जिले के ब्लॉक पखोवाल के गांव डोलन कलां और धैपई में कृषि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 50 कृषि महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विस्तार वैज्ञानिक डॉ. लखविंदर कौर ने कृषि महिलाओं का स्वागत किया और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल घरेलू कार्यों को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा... - [डेराबस्सी रामतलाई में श्रद्धा से मनाई बावन दुआदशी](https://janchintan.com/derabassi-news-2/): विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने रामतलाई में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक समारोह में की शिरकत डेराबस्सी, 24 सितंबर – डेराबस्सी बस स्टैंड स्थित श्री रामतलाई में बावन दुआदशी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह एवं मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भी श्री रामतलाई पहुंचकर नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं को बावन दुआदशी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा... - [मुबारकपुर-ढकोली मार्ग पर जाम से मिलेगी बड़ी राहत, 30 करोड़ से बनेगा 300 मीटर लंबा पुल](https://janchintan.com/mubarakpur-news/): बार-बार लगने वाले जाम से मिलेगी निजात, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा जल्द रख सकते हैं नींव पत्थर संवाद सहयोगी जागरण, डेराबस्सी, 24 सितंबर : डेराबस्सी क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण पुराने अंबाला रोड पर मुबारकपुर-ढकोली पुल के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की लंबाई लगभग 300 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। पुल के साथ स्लिप रोड भी बनाए जाएंगे, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारु होने की उम्मीद है। प्रस्तावित पुल का निर्माण सूर्य महल की ओर से शुरू होकर घग्गर नदी को पार करते... - [वामन द्वादशी पर श्री राम तलाई में नतमस्तक हुए उदैवीर सिंह ढिल्लों, शहरवासियों को दी बधाई](https://janchintan.com/derabassi-news/): डेराबस्सी, 24 सितंबर : डेराबस्सी बस स्टैंड के नजदीक स्थित ऐतिहासिक श्री राम तलाई में वामन जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री राम तलाई में विशाल धार्मिक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें डेराबस्सी शहर के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान वामन के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जीरकपुर नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदैवीर सिंह ढिल्लों विशेष रूप से श्री राम तलाई पहुंचे। उन्होंने भगवान वामन के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने आयोजन को... - [कूड़े के डंप से मिलेगी राहत, सफाई के बाद बनेगा पार्किंग स्थल](https://janchintan.com/news-munarakpur/): त्रिवेदी कैंप में लंबे समय से सड़क किनारे जमा हो रहा था कूड़ा, बाजार में आने वाले लोगों को होती थी परेशानी गांव त्रिवेदी कैंप में सड़क किनारे लंबे समय से बने कूड़े के डंप से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यहां काफी समय से सड़क किनारे कूड़ा जमा होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गंदगी के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा था।त्रिवेदी कैंप क्षेत्र में बड़ी होलसेल मार्केट होने के कारण आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी दुकानदार खरीदारी के लिए पहुंचते... - [सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरूकता कार्यक्रम](https://janchintan.com/government-college-derabassi-solid-waste-management-awareness-program/): डेराबस्सी, 24 सितंबर 2026: सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में प्रिंसिपल श्रीमती विनिता राव की सरपरस्ती में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ विषय पर एक जानकारीपूर्ण डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ठोस कचरे के उचित प्रबंधन तथा इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को घरों तथा अन्य स्थानों से उत्पन्न होने वाले ठोस कचरे की विभिन्न श्रेणियों, कचरे की स्रोत स्तर पर छंटाई, पुनः उपयोग, रीसाइक्लिंग तथा वैज्ञानिक तरीके से निपटारे के बारे में... - [लालडू की अनाज मंडी में धान की बेकद्री पर अकाली दल की चेतावनीदो दिन में गेहूं नहीं उठाई तो सडक़ों पर उतरेगा अकाली](https://janchintan.com/lalru/): लालडू। लालडू की अनाज मंडी में धान की बेकद्री के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा है कि अगर दो दिन के भीतर मंडियों से गेहूं नहीं उठाया गया तो अकाली दल किसानों के समर्थन में सडक़ों पर उतरेगा।क्षेत्रीय किसानों की मांग पर पूर्व विधायक एनके शर्मा ने बुधवार को लालडू की अनाज मंडी का दौरा किया जहां किसानों ने मजबूरन धान को सडक़ों पर बिखेरा हुआ है। मंडी के शैड से गेहूं का उठान नहीं हुआ है। किसान मंडियों में धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में जगह नहीं होने के कारण उन्हें... - [गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में वरिष्ठ नागरिकों की पहली वार्षिक बैठक, खुशहाल और स्वस्थ जीवन पर हुई चर्चा](https://janchintan.com/gulmohar-city-senior-citizens-annual-meeting/): डेराबस्सी, 22 सितंबर। गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के समूह की पहली वार्षिक बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और खुशहाल, स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जीने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। इस दौरान आपसी मेलजोल बढ़ाने, मनोरंजक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और भविष्य में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक के दौरान समूह के अध्यक्ष सुनील खन्ना ने सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर सुझाव मांगे। सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखते हुए कहा कि समूह की गतिविधियों में बाहरी खेलों... - [लालड़ू में ‘नशा मुक्त पंजाब जागरूकता यात्रा’ का भव्य स्वागत, सांसद मनोज तिवारी ने गीत गाकर युवाओं को किया जागरूक](https://janchintan.com/nasha-mukt-punjab-yatra-lalru-manoj-tiwari/): लालड़ू। पंजाब को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब जागरूकता यात्रा’ का सोमवार को लालड़ू में भव्य स्वागत किया गया। फतेहगढ़ साहिब से शुरू हुई इस यात्रा के स्वागत के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एसएमएस संधू और सुशील राणा के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली के सांसद एवं भाजपा नेता मनोज तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। ‘नशा किसी की पहचान नहीं करता, मिलकर पंजाब को बचा लीजिए’ कार्यक्रम को संबोधित करते... - [हिंदी दिवस पर सतलुज वर्ल्ड स्कूल के छात्र ने कविता पाठ प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान](https://janchintan.com/satluj-world-school-derabassi-hindi-diwas-poetry-competition/): डेराबस्सी। सतलुज वर्ल्ड स्कूल, डेराबस्सी के विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित अंतर-विद्यालयी वाद-विवाद एवं कविता पाठ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल की सातवीं कक्षा के छात्र अभिनंदन ने कविता पाठ में तीसरा स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और हिंदी भाषा पर अपनी पकड़ प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में सतलुज वर्ल्ड स्कूल की ओर से आठ उत्साही विद्यार्थियों... - [प्रतिकूल परिस्थितियों से अवसर तक: PAU के NIDHI-TBI के सहयोग से किसान तलाश रहे खेती के नए रास्ते](https://janchintan.com/pau-nidhi-tbi-farmers-new-farming-opportunities/): “जहां चाह, वहां राह” कहावत संगरूर जिले के गांव संगतपुर के किसान करमजीत सिंह की प्रेरणादायक कहानी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। अंजीर की फसल को खराब मौसम के कारण नुकसान पहुंचने के बाद उन्होंने हार मानने के बजाय खेती में नए विकल्प तलाशने का फैसला किया। इसी प्रयास के तहत उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की और अब इसे एक टिकाऊ कृषि व्यवसाय के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। करमजीत सिंह ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज (SBS) के निदेशक एवं NIDHI-TBI के प्रमुख अन्वेषक (PI) डॉ. रामनदीप सिंह... - [PAU ने गेंदे के फूलों की पैकेजिंग तकनीक के लिए जम्मू की फर्म से किया समझौता](https://janchintan.com/pau-marigold-flower-packaging-technology/): लुधियाना, 21 सितंबर 2026। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), लुधियाना ने गेंदे के फूलों की पैकेजिंग तकनीक के लाइसेंस के लिए जम्मू स्थित फर्म मॉर्निंग पेटल्स (Morning Petals LLP) के साथ समझौता किया है। इस समझौते का उद्देश्य गेंदे के फूलों की गुणवत्ता और ताजगी बनाए रखने के साथ-साथ उनके भंडारण, परिवहन और विपणन को बेहतर बनाना है। पीएयू के निदेशक अनुसंधान डॉ. अजमेर सिंह ढट्ट और मॉर्निंग पेटल्स एलएलपी की श्रीमती साक्षी शर्मा ने अपनी-अपनी संस्थाओं की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक अनुसंधान (कृषि एवं बागवानी) डॉ. वी.एस. सोहू, अतिरिक्त निदेशक अनुसंधान (कृषि इंजीनियरिंग) डॉ.... - [पीएयू किसान मेले का समापन: किसानों की खुशहाली और जल संरक्षण पर रहा जोर](https://janchintan.com/pau-kisan-mela-2026-finale/): लुधियाना, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मेले के अंतिम दिन किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पराली प्रबंधन, मूल्य संवर्धन और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। मेले का आयोजन पीएयू के निदेशालय विस्तार शिक्षा की ओर से “कृषि आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक खेती अपनाएं” विषय के तहत किया गया। इसमें किसानों को वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, कृषि उद्योग प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। किसानों को अधिक मुनाफे वाली फसलें अपनाने की सलाह समापन समारोह में पंजाब... - [डॉक्टरों ने मांगे 100 यूनिट, सेवादारों ने 127 यूनिट रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल](https://janchintan.com/gahaur-blood-donation-camp-127-units/): थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए गहौर में शाह सतनाम जी ग्रीन ‘एस’ वेलफेयर कमेटी ने लगाया रक्तदान शिविर लुधियाना, 20 सितंबर 2026। थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों की जरूरत को देखते हुए डॉक्टरों की ओर से 100 यूनिट रक्त की मांग की गई थी। इस मांग को पूरा करने के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन ‘एस’ वेलफेयर कमेटी की ओर से डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र, गहौर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में सेवादारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 100 यूनिट के लक्ष्य से अधिक कुल 127 यूनिट रक्तदान किया। डॉ. संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते... - [‘आप’ सरकार ने गांवों के विकास को किया नजरअंदाज: एन.के. शर्मा](https://janchintan.com/nk-sharma-derabassi-rural-development/): पूर्व विधायक ने डेराबस्सी हलके के कई गांवों का दौरा कर सुनीं लोगों की समस्याएं डेराबस्सी। डेराबस्सी हलके के पूर्व विधायक एन.के. शर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर ग्रामीण विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का कार्यकाल पूरा होने की ओर है, लेकिन हलके के कई गांव ऐसे हैं, जहां मौजूदा विधायक ने अब तक एक बार भी दौरा नहीं किया। एन.के. शर्मा अपने जनसंपर्क अभियान के तहत डेराबस्सी हलके के गांव परागपुर, इब्राहीमपुर, बहोड़ा, बहोड़ी और बरौली सहित कई गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी... - [आईएसबी लीडरशिप समिट 2026: भारत की अगली बड़ी छलांग के लिए युवाओं और कॉरपोरेट जगत को आगे आना होगा – मनीष तिवारी](https://janchintan.com/manish-tiwari-isb-summit-2026/): मोहाली: पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि भारत को आर्थिक विकास के अगले स्तर तक ले जाने के लिए युवाओं और कॉरपोरेट जगत को आगे आकर प्रयास करने होंगे। उभरती तकनीकों में देश की क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त पूंजी निवेश और राजनीतिक दलों के बीच व्यापक सहमति भी जरूरी है। तिवारी रविवार को मोहाली स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) परिसर में आयोजित आईएसबी लीडरशिप समिट 2026 में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था, भू-राजनीतिक समीकरणों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती रणनीतिक अनिश्चितताओं के बीच... - [पीएयू किसान मेले में उमड़ा किसानों का सैलाब, CM मान ने आधुनिक खेती के लिए हरसंभव मदद का दिया भरोसा](https://janchintan.com/https-janchintan-com-auto-draft/): लुधियाना | 18 सितंबर 2026 पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना में शुक्रवार को किसानों के भारी जुटान के साथ दो दिवसीय किसान मेले की शुरुआत हुई। मेले का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों और विशेषज्ञों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खेती को आधुनिक और टिकाऊ बनाने के लिए पीएयू को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया। नहरी पानी के इस्तेमाल पर सरकार का फोकस मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में नहरी पानी के अधिक से अधिक इस्तेमाल और भूजल संरक्षण... - [पीएयू के छात्रों ने किसान मेले में निकाली जागरूकता रैली, वैज्ञानिक खेती का दिया संदेश](https://janchintan.com/pau-students-awareness-rally-kisan-mela-2026/): लुधियाना, 18 सितंबर 2026। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना में 18 और 19 सितंबर को आयोजित किए जा रहे किसान मेले के दौरान कृषि विज्ञान एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। पीएयू के विस्तार शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस रैली में बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर के करीब 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ये विद्यार्थी ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए शामिल हुए। वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी किसान मेले की थीम “वਿਗਿਆਨਕ ਢੰਗ ਅਪਣਾਓ, ਖੇਤੀ ਆਮਦਨ ਵਧਾਓ” (वैज्ञानिक तरीके अपनाएं, खेती की आमदनी बढ़ाएं) पर... - [भारत की अफगानिस्तान पर 127 रन से जीत, अभिषेक का शतक](https://janchintan.com/india-vs-afghanistan-t20-abhishek-sharma-century/): नई दिल्ली, 17 सितंबर 2026 भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 127 रन से शानदार जीत दर्ज की। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में जड़ा शतक भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो... - [पीएयू में कल से शुरू होगा दो दिवसीय किसान मेला, मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे उद्घाटन](https://janchintan.com/pau-kisan-mela-2026-bhagwant-mann-inauguration/): लुधियाना, 17 सितंबर 2026। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना में हाड़़ी की फसलों को लेकर आयोजित होने वाले दो दिवसीय किसान मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसान मेला 18 सितंबर से शुरू होगा। मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के माध्यम से कृषि आय बढ़ाने के उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष किसान मेले की थीम ‘वैज्ञानिक ढंग अपनाओ, खेती आय बढ़ाओ’ रखी गई है। पीएयू के अपर निदेशक संचार डॉ. तेजिंदर सिंह रियाड़ ने बताया कि किसान मेले के उद्घाटन समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत... - [Hyundai Spotlight सीजन 4 ने प्रस्तुत की भारत की संगीत विविधता, क्षेत्रीय कलाकारों को मिला नया मंच](https://janchintan.com/hyundai-spotlight-season-4-india-music-diversity/): नई दिल्ली, 17 सितंबर 2026: भारत की विविध संगीत परंपराओं और उभरती प्रतिभाओं को एक बड़े मंच पर लाने की दिशा में Hyundai Motor India Limited और Universal Music Group for Brands (UMGB) ने Hyundai Spotlight के चौथे सीजन की शुरुआत की है। यह संगीत मंच स्थापित कलाकारों के साथ-साथ नए और उभरते संगीतकारों को मौलिक संगीत प्रस्तुत करने और देशभर के दर्शकों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। Hyundai Spotlight के चौथे सीजन की शुरुआत मराठी भाषा के गीत “Pahije” से हुई है। इस गीत को लोकप्रिय कलाकार संजू राठौड़ ने जुईली जोगलेकर के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है।... - [पीएयू में उन्नत मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, उद्यमिता और उत्पादन बढ़ाने पर जोर](https://janchintan.com/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%96%e0%a5%80/): लुधियाना, 17 सितंबर 2026: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना के कीट विज्ञान विभाग ने कौशल विकास केंद्र (एसडीसी) के सहयोग से 14 और 15 सितंबर, 2026 को उन्नत मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इंडिया हनी एलायंस (आईएचए) द्वारा प्रायोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का विषय “प्रगतिशील मधुमक्खी पालकों में उद्यमिता विकसित करना, मधुमक्खी कॉलोनी की गुणवत्ता में सुधार तथा छत्ता और फसल उत्पादकता बढ़ाना” रहा। कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खी पालकों को आधुनिक तकनीकों, रानी मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन और विपणन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। तकनीकी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए पीएयू के... - [सीएईटी एलुमनी एसोसिएशन ने आयोजित की VOX 2026 कार्यशाला, विद्यार्थियों ने सीखे संवाद और प्रस्तुति के गुर](https://janchintan.com/pau-vox-2026-workshop-communication-skills/): लुधियाना, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीएईटी) की एलुमनी एसोसिएशन ने कृषि पत्रकारिता, भाषा एवं संस्कृति विभाग (एजेएलसी) के सहयोग से VOX 2026: वॉयस, एक्सप्रेशन एंड परफॉर्मेंस का आयोजन किया। 7 से 11 सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य उभरते कृषि इंजीनियरों के संवाद और प्रस्तुति कौशल को बेहतर बनाना था। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के लिए कई इंटरैक्टिव सत्र और व्यावहारिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें ‘फाइंड योर वॉयस’, समाचार वाचन, पॉडकास्टिंग और रोल प्ले जैसी गतिविधियां शामिल थीं। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को आवाज में उतार-चढ़ाव, स्पष्ट उच्चारण, अभिव्यक्ति,... - [पीएयू ने मधुमक्खी पालन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया](https://janchintan.com/pau-beekeeping-training-course-ludhiana/): लुधियाना ,पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के कीट विज्ञान विभाग की ओर से प्रगतिशील मधुमक्खी पालकों को शहद से जुड़े व्यवसाय से जोड़ने और इस क्षेत्र की बारीकियों से अवगत कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया गया। स्किल डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित इस कोर्स के समापन समारोह में निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. मखन सिंह भुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने निदेशालय की ओर से संचालित प्रसार गतिविधियों और किसानों पर उनके प्रभावों के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि वे विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद सही और सटीक जानकारी किसानों... - [‘रामबोला’ में दिखेगी तुलसीदास की कहानी, विशाल चतुर्वेदी ने किया ऐलान](https://janchintan.com/rambola-film-tulsidas-vishal-chaturvedi/): नई दिल्ली। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। उनकी नई फिल्म का नाम ‘रामबोला’ है, जो महान संत-कवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा और साहित्यिक विरासत पर आधारित होगी। फिल्म की घोषणा 14 सितंबर 2026 को की गई। ‘रामबोला’ के जरिए विशाल चतुर्वेदी एक बार फिर भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े ऐसे व्यक्तित्व की कहानी बड़े पर्दे पर लाने जा रहे हैं, जिसका भारतीय संस्कृति और साहित्य पर गहरा प्रभाव रहा है। फिल्म की कहानी गोस्वामी तुलसीदास के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके आध्यात्मिक... - [किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए आगामी सीजन की तैयारियां सुनिश्चित करें: विधायक रंधावा](https://janchintan.com/kisan-hit-aagami-season-taiyari-vidhayak-randhawa/): डेराबस्सी, 15 सितंबर 2026: हलका विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने मंगलवार को मुख्य कार्यालय डेराबस्सी में हलके के किसान विंग के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, आगामी कृषि सीजन की तैयारियों और किसानों को संभावित रूप से पेश आने वाली समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विधायक रंधावा ने कहा कि किसान पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। उन्होंने किसान विंग के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं... - [एसआईआर-2026: डेराबस्सी में दावों-आपत्तियों का निपटारा जारी](https://janchintan.com/sir-2026-derabassi-claims-objections/): डेराबस्सी, 14 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कोमल मित्तल, आईएएस के दिशा-निर्देशों के तहत डेराबस्सी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के तीसरे चरण के तहत दावों और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है। एसडीएम-कम-ईआरओ डेराबस्सी अमित गुप्ता ने बताया कि एसआईआर-2026 के तीसरे चरण के दौरान 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक आम जनता से दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार 8 अक्टूबर 2026 तक निपटारा किया जाना है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सहभागी बनाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों... - [नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए मंथन](https://janchintan.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%b0/): विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की अगुवाई में डेराबस्सी कम्युनिटी सेंटर में हुई अहम बैठक, पुलिस-प्रशासन और पार्टी लीडरशिप ने लिया प्रभावी कार्रवाई का संकल्प डेराबस्सी, 14 सितंबर 2026। पंजाब को नशा मुक्त बनाने की मुहिम को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से डेराबस्सी के कम्युनिटी सेंटर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई डेराबस्सी हलके के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने की। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जिला और हलका स्तर की लीडरशिप ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान डेराबस्सी हलके में नशे की समस्या पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने, युवाओं... - [PAU में एग्रीबिजनेस पर युवाओं का सेमिनार](https://janchintan.com/pau-agribusiness-youth-seminar/): लुधियाना, 14 सितंबर 2026: गुरु राम दास सेंटर फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ और गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल (GGSSC), मॉडल टाउन एक्सटेंशन, लुधियाना की ओर से “Empowering Youth through Agribusiness: Creating Opportunities, Innovation and Entrepreneurship” विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम GGSSC कॉम्प्लेक्स के सेमिनार हॉल में हुआ। कार्यक्रम में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के पूर्व चांसलर डॉ. सरदारा सिंह जौहल मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने अध्यक्षता की। PAU के पूर्व डीन पीजी डॉ. एमआईएस गिल और पूर्व डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. निर्मल सिंह जौरा सम्मानित अतिथि रहे।... - [पीएयू के डॉ. अमित कौल का अमेरिका की ओहायो यूनिवर्सिटी दौरा](https://janchintan.com/pau-scientist-amit-kaul-america-ohio-state-university-visit/): लुधियाना, 14 सितंबर 2026: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के कृषि विज्ञान विभाग के एक्सटेंशन साइंटिस्ट डॉ. अमित कौल तीन महीने के विद्वान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अमेरिका की द ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी (OSU), कोलंबस, ओहायो के दौरे पर हैं। डॉ. अमित कौल यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लाल कार्बन सेंटर, CFAES, द ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में कर रहे हैं। यह कार्यक्रम विश्व खाद्य पुरस्कार विजेता और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी प्रोफेसर डॉ. रतन लाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस तीन महीने के कार्यक्रम के दौरान डॉ. कौल को मृदा जैविक कार्बन, कार्बन पृथक्करण (Carbon Sequestration), मृदा स्वास्थ्य, टिकाऊ कृषि पद्धतियों... - [पी.ए.यू. के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पोषण सम्मेलन में हासिल किए शीर्ष स्थान](https://janchintan.com/pau-students-national-nutrition-conference/): लुधियाना, 14 सितंबर 2026: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी.ए.यू.) के भॊजन एवं पोषण विभाग के विद्यार्थियों ने पोषण विषय पर आयोजित 8वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शानदार प्रदर्शन करते हुए पोस्टर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किए। यह राष्ट्रीय सम्मेलन हाल ही में चंडीगढ़ में डायटेटिक्स विभाग द्वारा इंडियन न्यूट्रिशन सोसाइटी के चंडीगढ़ चैप्टर के सहयोग से आयोजित किया गया था। सम्मेलन में पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध प्रस्तुत किए गए। पी.ए.यू. की पीएचडी छात्रा प्रभनूर कौर ने पूर्व पीएचडी छात्रा आनुषा चेरुकुरी द्वारा किए गए शोध को प्रस्तुत करते हुए पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं,... - [पीएयू के छात्रों ने किसानों को धान के कीट एवं रोगों से बचाव के प्रति किया जागरूक](https://janchintan.com/pau-students-raise-awareness-among-farmers-about-paddy-pests-diseases/): लुधियाना, 14 सितंबर 2026: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के प्रसार शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने रावे (RAWE) कार्यक्रम के तहत गांव शेख कुतुब में किसानों को धान की फसल में लगने वाले कीटों और बीमारियों की पहचान, उनसे होने वाले नुकसान तथा बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों ने किसानों को धान की फसल में विभिन्न कीटों एवं रोगों की पहचान करने के साथ-साथ उनकी रोकथाम के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। किसानों को जानकारी को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाने के लिए विद्यार्थियों ने नारे, पोस्टर और स्लोगन का... - [डेराबस्सी में BJP को बड़ा झटका, रंजीत सिंह रेड्डी बेनीपाल समेत कई नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी](https://janchintan.com/derabassi-bjp-ranjit-reddy-congress/): पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में BJP से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल डेराबस्सी, 14 सितंबर 2026: डेराबस्सी हलके की स्थानीय राजनीति में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व नगर काउंसिल प्रधान एवं वार्ड नंबर 16 से जुड़े मौजूदा BJP MC रंजीत सिंह रेड्डी बेनीपाल ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी की। उनके साथ BJP से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामने की घोषणा की। कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के निवास पर... - [भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल: टीम इंडिया की शानदार जीत, एशिया कप खिताब पर भारत की नजर](https://janchintan.com/bharat-shri-lanka-mahila-asia-cup-final-2026/): दुबई, 13 सितंबर 2026: महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 183 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से शेफाली वर्मा ने 68 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 59 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की शानदार साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। यह महिला एशिया कप इतिहास... - [रामलीला का इतिहास: 500 साल पुरानी परंपरा कैसे बनी दशहरे की पहचान?](https://janchintan.com/janchintan-com-ramleela-ka-itihas/): नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही देश के कई शहरों और गांवों में रामलीला के मंच सजने लगते हैं। कहीं भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन होता है तो कहीं खुले मैदानों में अयोध्या, जनकपुर और लंका का दृश्य तैयार किया जाता है। विजयादशमी के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन इस परंपरा का सबसे प्रमुख आकर्षण बन जाता है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर रामलीला की शुरुआत कब हुई और यह परंपरा सदियों से भारतीय समाज में इतनी लोकप्रिय कैसे बनी? रामलीला का इतिहास कितना पुराना है? रामलीला की शुरुआत को... - [पंजाब का एक ही नारा—‘भगवंत मान दोबारा’: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लोक मिलनी में सुनीं लोगों की समस्याएं](https://janchintan.com/derabassi-mla-kuljeet-singh-randhawa-lok-milni/): डेराबस्सी, 13 सितंबर 2026: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लोगों से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करवाने की मुहिम के तहत डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने रविवार को लोक मिलनी का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 5 स्थित श्री बाला जी गोल्फ व्यू, हैबतपुर रोड डेराबस्सी और सिल्वर सिटी ड्रीम, मुबारकपुर डेराबस्सी में पहुंचकर सोसायटी निवासियों से सीधा संवाद किया। लोक मिलनी के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक रंधावा के सामने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। लोगों ने सड़क, सीवरेज, पानी की सप्लाई, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और... - [मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गीत, BRICS में दिखा बॉलीवुड प्रेम](https://janchintan.com/anwar-ibrahim-kishore-kumar-song-video-viral/): नई दिल्ली, 13 सितंबर 2026: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का एक अलग अंदाज देखने को मिला। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महान गायक किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत “ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत” अपनी आवाज में गाया। अनवर इब्राहिम ने पियानो की संगत के साथ यह गीत प्रस्तुत किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और भारतीय यूजर्स ने उनके इस अंदाज की खूब सराहना की। यह गीत वर्ष 1965 में आई फिल्म ‘तीन देवियां’ का है। गीत को किशोर कुमार ने आवाज... - [ब्रिक्स में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ग्लोबल साउथ को मिले फैसले लेने में बराबर की भूमिका](https://janchintan.com/pm-modi-brics-summit-2026-global-south/): 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में व्यापक सुधार का स्पष्ट संदेश दिया। पीएम मोदी के प्रस्तावों में वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रतिनिधित्व, युवा राजनयिकों का प्रशिक्षण और समुद्री नाविकों के लिए आपातकालीन सहायता नेटवर्क जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। - [‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा’ से श्रद्धालुओं की आस्था हो रही पूरी: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा](https://janchintan.com/ukhyamantri-tirth-sthan-yatra-kuljit-singh-randhawa/): लालड़ू, जासतना कलां, जासतना खुर्द और वार्ड नंबर 8 से तीर्थ यात्रा के लिए बसें रवाना मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत आज लालड़ू से श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थानों के दर्शन करवाने के लिए तीन और बसें रवाना की गईं। हलका विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने जासतना कलां से 136वीं, जासतना खुर्द से 137वीं तथा वार्ड नंबर 8 से 138वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में तीर्थ यात्रा को लेकर भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। विधायक रंधावा ने सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स.... - [खेडा वतन पंजाब दियां के चौथे सीजन की शानदार शुरुआत](https://janchintan.com/lalru-derabbasi/): विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने डेराबस्सी हलके में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का किया उद्घाटन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ लिया भाग लालड़ू/डेराबस्सी पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘खेडा वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन की आज डेराबस्सी और लालड़ू में शानदार शुरुआत हुई। विधायक डेराबस्सी स. कुलजीत सिंह रंधावा ने सरकारी कॉलेज डेराबस्सी तथा लालड़ू खेल स्टेडियम से ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर... - [डॉ. मलविंदर सिंह मल्ही ने अमेरिका में वैश्विक कृषि मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया](https://janchintan.com/agriculture/): लुधियाना : पंजाब के प्रसिद्ध किसान, कृषि सलाहकार, कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विशेषज्ञ, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के पूर्व छात्र और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के औद्योगिक सलाहकार डॉ. मलविंदर सिंह मल्ही ने अमेरिका के आयोवा में आयोजित एक वैश्विक कृषि मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। डॉ. मल्ही को आयोवा के नेवादा शहर में किसान और Global Farmer Network के नेता बिल काउसर के फार्म पर आयोजित “Party in the Pasture” कार्यक्रम में “इथेनॉल: भारत-अमेरिका के दृष्टिकोण” विषय पर प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के किसानों सहित 100... - [प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग आबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की](https://janchintan.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2/): प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग आबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद के साथ 12 सितम्‍बर, 2026 को बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया जो मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक, वाणिज्यिक, ऊर्जा और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित है। उन्होंने जनवरी 2026 में यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत की सफल यात्रा तथा इसी तरह मई 2026 में प्रधानमंत्री की यूएई की यात्रा को याद किया। प्रधानमंत्री ने भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स में यूएई की सक्रिय और रचनात्मक भागीदारी की सराहना की। दोनों नेताओं ने भारत... - [BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात](https://janchintan.com/brics-summit-2026-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%bf/): नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए, जहां वह 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे शी जिनपिंग का यह करीब सात साल बाद पहला भारत दौरा है। नई दिल्ली पहुंचने पर शी जिनपिंग का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उनके भारत दौरे को भारत-चीन संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच 2020 के गलवान संघर्ष के बाद रिश्तों में तनाव बढ़ गया था, लेकिन पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा... - [प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की](https://janchintan.com/pm-modi-2/): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में, भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर, फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से चर्चा हुई। उन्होंने आर्थिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी और क्षमता विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। यह बैठक दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री श्री मोदी की अदीस अबाबा की ऐतिहासिक यात्रा के बाद की प्रगति पर आधारित थी। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों... - [नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की](https://janchintan.com/pm-modi/): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो’ सेरी अनवर बिन इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री इब्राहिम का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया और साझेदार देश के रूप में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मलेशिया की भागीदारी की सराहना की। दोनों नेताओं ने फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी के मलेशिया दौरे के परिणामों की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, अवसंरचना, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और जन-से-जन संबंधों सहित, विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति का जायज़ा लिया। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सबाह के कोटा किनाबालु में भारत... - [शीर्ष गणितज्ञ OpenAI के तरीकों से नाराज, गणितीय शोध में अपनाई जा रही प्रक्रियाओं पर उठे सवाल](https://janchintan.com/open-ai/): नई दिल्ली। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही OpenAI की कार्यप्रणाली को लेकर दुनिया के कुछ शीर्ष गणितज्ञों में नाराजगी सामने आई है। गणितीय समस्याओं को हल करने और शोध के लिए एआई के इस्तेमाल के दौरान अपनाए जा रहे तरीकों को लेकर विशेषज्ञों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। गणितज्ञों का कहना है कि जटिल गणितीय समस्याओं के समाधान में केवल सही उत्तर मिल जाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि समाधान किस प्रक्रिया से निकाला गया, उसे स्वतंत्र रूप से जांचा और समझा जा सके। विशेषज्ञों के अनुसार, एआई मॉडल कई बार ऐसे... - [किसानों ने मशरूम उत्पादन का लिया प्रशिक्षण](https://janchintan.com/kisan-news/): लुधियाना। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. मखन सिंह भुल्लर के मार्गदर्शन में कौशल विकास केंद्र की ओर से किसानों और किसान महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पंजाब के विभिन्न जिलों से 68 किसानों और किसान महिलाओं ने हिस्सा लिया। कौशल विकास की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. रुपिंदर कौर ने प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान हासिल ज्ञान का अधिक से अधिक उपयोग करने के... - [कार्यालय, जिला लोक संपर्क अधिकारी, साहिबजादा अजीत सिंह नगर](https://janchintan.com/zirakpur-news/): जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब के निकट 220 केवी सब-स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि की कीमत निर्धारित लगभग 184 करोड़ रुपये की लागत वाला प्रोजेक्ट क्षेत्र के बिजली बुनियादी ढांचे को देगा बड़ा बढ़ावा: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 4.91 एकड़ भूमि के लिए कलेक्टर रेट किया निर्धारित जीरकपुर/साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 11 सितंबर: जीरकपुर में गुरुद्वारा नाभा साहिब के निकट 220 केवी सब-स्टेशन की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि की कीमत निर्धारित करने संबंधी बैठक आज डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय, मोहाली में आयोजित की गई।... - [महिला एशिया कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 131 रन का लक्ष्य, फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी](https://janchintan.com/cricket-2/): दुबई: महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 52 रन पर चार विकेट था और टीम मुश्किल स्थिति में नजर आ रही थी। इसके बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर नाबाद 47 रनबनाए।... - [BRICS Summit से पहले PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, सकारात्मक संवाद और सहयोग पर दिया जोर](https://janchintan.com/modi-ji-3/): नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी BRICS Summit से पहले एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए वैश्विक नेताओं के बीच सकारात्मक, सार्थक और मैत्रीपूर्ण बातचीत के महत्व पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी शिखर सम्मेलन में विश्व कल्याण की भावना के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का प्रसिद्ध सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दुनिया भर के नेता BRICS Summit के लिए एकत्र होंगे और उम्मीद है कि सम्मेलन विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित होकर महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श... - [नांदेड़ हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता](https://janchintan.com/modi-ji-2/): महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मृतकों के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए... - [9/11 हमले की 25वीं बरसी पर पीएम मोदी ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प दोहराया](https://janchintan.com/modi-ji/): अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन परिवारों के प्रति भी एकजुटता व्यक्त की, जिनकी जिंदगी इन भयावह हमलों के बाद हमेशा के लिए बदल गई।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद ने दुनिया भर में अनगिनत लोगों की जान ली है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लंबे समय से जारी लड़ाई का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत पिछले कई दशकों से सीमा पार आतंकवाद का सामना करता रहा है।आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ भारत का अटल संकल्प... - [कक्षा से खेत तक पहुंची पढ़ाई, कृषि की नई राह से रूबरू हुए सिरमौर के विद्यार्थी](https://janchintan.com/%e0%a4%95%e0%a4%95classroom-to-farm-sirmaur-students-agriculture-training%e0%a4%b7-%e0%a4%b8-%e0%a4%96%e0%a4%a4-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a4%a2%e0%a4%88-%e0%a4%95/): डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय तथा उच्चतर शिक्षा निदेशालय, शिमला द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला सिरमौर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बागवानी, उद्यान प्रबंधन, पुष्प उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से व्यावहारिक रूप से परिचित करवाना तथा उनके ज्ञान एवं कौशल का विकास करना रहा। कार्यक्रम में जिला सिरमौर के 10 विद्यालयों—वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खूड, कोटला बड़ोग, सैंज, बसांहा, चांदनी, जामू कोटी, करोग, हलां, मिलां तथा करोग—से 142 विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों एवं... - [कृषि कॉलेज ने डीन स्तर की हास्य-व्यंग्य प्रतियोगिता आयोजित की](https://janchintan.com/%e0%a4%95%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%9c-%e0%a4%a8-agriculture-college-dean-level-hasya-vyangya-pratiyogita%e0%a4%a1%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a4%af/): लुधियाना: पीएयू के कृषि कॉलेज में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए डीन स्तर की हास्य-व्यंग्य प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें करीब 600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इसमें चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. कमलदीप सिंह सांघा और डॉ. मनमीत कौर ने निभाई। प्रतियोगिता में एकनूर कौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शैलेंद्रजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आगामी युवा मेले के विभिन्न मुकाबलों के बारे में जानकारी हासिल... - [अकाली दल वारिस पंजाब दे'' ने समगौली की 39 एकड़ जमीन पर कूड़ा प्लांट लगाने का किया विरोध](https://janchintan.com/political-news/): जश्नदीप संधू बोले—पहले ही औद्योगिक प्रदूषण की मार झेल रहा डेराबस्सी क्षेत्र डेराबस्सी,08 सितंबर:– ”अकाली दल वारिस पंजाब दे” के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता जश्नदीप सिंह संधू ने डेराबस्सी हलके के गांव समगौली में करीब 300 टन प्रतिदिन क्षमता वाला कूड़ा प्रबंधन प्लांट स्थापित करने के सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि 39 एकड़ जमीन में नौ शहरों का कूड़ा लाकर प्लांट लगाना क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। जश्नदीप सिंह संधू ने आरोप लगाया कि उक्त जमीन वर्ष 2012 से खाली पड़ी है। एनटीपीसी जैसी कंपनियां पहले ही इस परियोजना से पीछे हट... - [कश्मीर के बाद उत्तराखंड में बर्फबारी, बिहार में बाढ़ से 23 लाख प्रभावित; बरेली में फायर स्टेशन तक पहुंचा पानी](https://janchintan.com/bihar-news/): देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि बिहार में कई प्रमुख नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के बरेली में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट ली है। पिथौरागढ़ की पंचाचूली, हरदेवल, नंदा देवी और नंदा कोट की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं चमोली... - [नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर पी पी सी बी ने करवाईं स्वच्छता, पौधरोपण और जागरूकता गतिविधियां](https://janchintan.com/news/): स्वच्छ वायु प्रतिज्ञा, कचरा हटाने और पौधरोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, मोहाली द्वारा स्वच्छ वायु, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। ये गतिविधियां पी पी सी बी, मोहाली की क्षेत्रीय अधिकारी इंजीनियर कंवलदीप कौर की उपस्थिति में आयोजित की गईं, जिनमें संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और समुदाय के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर डेराबस्सी में नगर परिषद द्वारा डी ए... - [लालड़ू में 47.54 करोड़ की सीवरेज परियोजना से स्वच्छता ढांचे को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा](https://janchintan.com/lalru-news/): 3 एमएलडी एसटीपी, 3.50 एमएलडी एफएसटीपी और 21.7 किलोमीटर सीवरेज नेटवर्क से मजबूत होगा अपशिष्ट जल प्रबंधन; 18 माह में पूरा होगा प्रोजेक्ट लालड़ू शहर में सीवरेज एवं अपशिष्ट जल निकासी प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डेराबस्सी के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने आज स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) 2.0 के तहत ₹47.54 करोड़ की लागत वाली व्यापक सीवरेज एवं अपशिष्ट जल उपचार परियोजना के कार्य का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्देश्य लालड़ू शहर में आधुनिक एवं प्रभावी सीवरेज प्रणाली उपलब्ध करवाना, सीवरेज के पानी के ठहराव की समस्या को दूर करना... - [डेरा बसी में हिमाचल की महिला क्रिकेटरों का दमदार अभ्यास, धूप-उमस में भी नहीं थमा जोश](https://janchintan.com/cricket/): शिविर में भारतीय क्रिकेटर सुषमा वर्मा और वुमन प्रीमियर लीग की खिलाड़ी शिवानी सिंह भी अभ्यास करती नजर आईं। डेराबस्सी, दप्पर क्षेत्र स्थित इंदरजीत क्रिकेट अकादमी में हिमाचल प्रदेश महिला क्रिकेट टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। कड़कती धूप और उमस भरे मौसम के बावजूद महिला क्रिकेटरों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहाते हुए बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करती नजर आईं।इस प्रशिक्षण शिविर की विशेष बात यह रही कि हिमाचल प्रदेश की दो जानी-मानी क्रिकेट खिलाड़ी भी यहां अभ्यास करती नजर आईं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व... - [मावां-धियां सत्कार योजना की ‘सखियों’ का विधायक रंधावा ने किया सम्मान](https://janchintan.com/sarkar-yojna/): मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के जीवन सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘संतोज से संसद तक’ भी दिखाई गई *महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डेराबस्सी, 06 सितंबर — पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत डेराबस्सी हलके में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा योजना से जुड़ी ‘सखियों’ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के जीवन सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘संतोज से... ## Pages - [About Us](https://janchintan.com/about-us/): Welcome to Janchintan.com, an independent digital news platform committed to providing readers with reliable, relevant, and informative news from Punjab, Chandigarh, and across India. Our aim is to deliver news in a clear, responsible, and easy-to-understand manner. We cover a wide range of topics, including Punjab News, Chandigarh News, National News, Politics, Crime, Business, Education, Agriculture, Sports, Entertainment, and Local News. At Janchintan.com, we believe that readers deserve accurate information and meaningful news coverage. Our content is prepared with a focus on accuracy, originality, transparency, and responsible journalism. We strive to present news and information in a balanced manner and encourage... - [Privacy Policy](https://janchintan.com/privacy-policy-2/): Privacy Policy Effective Date: [23/08/2026] At JANCHINTAN, accessible from https://janchintan.com/, we respect the privacy of our visitors and are committed to protecting your personal information. This Privacy Policy explains what information we collect, how we use it, and how we protect it when you visit our website. We may collect certain information from visitors, including: Name and email address when you voluntarily contact us or submit a comment.Information provided through contact forms.Browser type, device information, IP address, and general usage information.Cookies and similar technologies used to improve website functionality and user experience. We do not intentionally collect sensitive personal information from... - [Videos](https://janchintan.com/videos/) - [Agriculture](https://janchintan.com/agriculture/) - [Sports](https://janchintan.com/sports/) - [| Education](https://janchintan.com/education/) - [Business](https://janchintan.com/business/) - [Politics](https://janchintan.com/politics/) - [Crime](https://janchintan.com/crime/) - [Chandigarh](https://janchintan.com/chandigarh/) - [Punjab](https://janchintan.com/punjab/) - [Home](https://janchintan.com/) - [](https://janchintan.com/privacy-policy/): Privacy Policy Privacy Policy Effective Date: [23/08/2026] At JANCHINTAN, accessible from https://janchintan.com/, we respect the privacy of our visitors and are committed to protecting your personal information. This Privacy Policy explains what information we collect, how we use it, and how we protect it when you visit our website. We may collect certain information from visitors, including: Name and email address when you voluntarily contact us or submit a comment.Information provided through contact forms.Browser type, device information, IP address, and general usage information.Cookies and similar technologies used to improve website functionality and user experience. We do not intentionally collect sensitive personal... ## Optional - [Agent (MCP protocol)](websites-agents.hostinger.com/janchintan.com/mcp) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)