मावां-धियां सत्कार योजना की ‘सखियों’ का विधायक रंधावा ने किया सम्मान
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के जीवन सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘संतोज से संसद तक’ भी दिखाई गई *महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

डेराबस्सी, 06 सितंबर — पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत डेराबस्सी हलके में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा योजना से जुड़ी ‘सखियों’ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के जीवन सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘संतोज से संसद तक’ भी दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के संघर्षपूर्ण जीवन, लोक सेवा तथा संसद से लेकर पंजाब के नेतृत्व तक के सफर को दर्शाया गया। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ महिलाओं को समाज में उनका बनता सम्मान दिलाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना से जुड़ी ‘सखियां’ जमीनी स्तर पर महिलाओं तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण तथा उनकी सामाजिक एवं आर्थिक मजबूती के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। विधायक रंधावा ने सम्मानित ‘सखियों’ को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, महिला अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर जिला प्रधान प्रभजोत कौर, महिला विंग मालवा ईस्ट की प्रधान स्वर्णजीत कौर, जिला प्रधान कश्मीर कौर, हलका कोऑर्डिनेटर कुलदीप कौर सहित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, हलका संगठन इंचार्ज, मेन विंग के ब्लॉक प्रधान तथा अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
