एस. एम. एस. संधू की अगुवाई में डेरा बसी से भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला मोहाली पहुंचा

0
89201a24-c63f-403f-8c36-1d84ae09484a
Spread the love

मोहाली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत मोहाली में भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ पूरे उत्साह के साथ मोहाली पहुंचे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब इन्फोटेक के पूर्व अध्यक्ष एस. एम. एस. संधू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और सक्रिय भागीदारी का प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरिंदर सिरसिनी, पूर्व चेयरमैन ओमवीर राणा, मनप्रीत समगोली, रमन समगोली, बब्बी सैदपुरा, कुलदीप सिंह लालड़ू और गुरमेल सैनी लालड़ू सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली में करीब 150 से 200 मोटरसाइकिलों का काफिला शामिल रहा। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

मोहाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, श्री संजीव विशिष्ट तथा भाजपा की समूची लीडरशिप और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना गया।

इस अवसर पर नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, राष्ट्रनिर्माण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ता देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान भारत की निरंतर प्रगति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *