पंचकूला के कचरे से जीरकपुर को बनाया डंपिंग ग्राउंड

0
WhatsApp Image 2026-10-02 at 17.01.00
Spread the love

क्षेत्र वासियों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
बलटाणा,पीरमुछल्ला, ढकौली की सोसायटियों में हजारों लोग हो रहे परेशान
एनजीटी के पंचकूला निगम के विरूद्ध केस दायर करने का ऐलान
जीरकपुर। जीरकपुर तथा इसके आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमाने पर इलाके के लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन.के.शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
एन.के शर्मा ने पंजाब सरकार पर ‘मिशन क्लीन पंजाब’ से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है इस अभियान के झूठे प्रचार और विज्ञापन लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद धरातल पर हकीकत कोसो दूर है।
एनके शर्मा ने कहा कि नेचर पार्क, बलटाना के आसपास कई रिहायशी सोसायटियां हैं। यहां लोग सुबह सैर तथा व्यायाम के लिए आते हैं। जिस जगह को लोगों की बेहतर सेहत और स्वच्छ वातावरण के लिए बनाया गया था, वही जगह आज डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो चुकी है। लोगों को गंदगी, बदबू और अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि पंचकूला का कचरा भी यहां गिराया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि आज जीरकपुर को पंचकूला का डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। आज ढकौली, पीरमुछल्ला समेत आसपास के इलाकों में जगह-जगह अस्थाई डंपिंग ग्राउंड बन गए हैं।
रात के समय पंचकूला से ट्रालियां यहां आकर कचरा फैंक रही हैं और पंजाब सरकार का इस तरफ कोईध्यान नहीं है। शर्मा ने कहा कि जिस स्थान पर कचरा फैंका जा रहा है वह स्थान लोगों की आवाजाही के लिए है। पंचकूला की बाहरी कॉलोनियों का अनट्रीटेड पानी जीरकपुर ड्रेन में गिराया जा रहा है। जिसके चलते आसपास की सोसायटियों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। एनके शर्मा ने कहा कि इस संबंध में पंचकूला नगर निगम के विरूद्ध नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में केस दायर किया जाएगा। जीरकपुर के अधिकारियों के विरूद्ध मुख्यालय के अधिकारियों को शिकायत की जाएगी।
पूर्व सरपंच प्रेम सिंह, जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, अंकिता कटारिया, सुमन, अमन, दिलबाग सिंह बागी तथा धर्मेंद्र कुमार ने पूर्व विधायक को बताया कि यहां बन रहे डंपिंग ग्राउंड के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। नगर परिषद में प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पूर्व विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह उनकी इस समस्या के संबंध में हर संभव मदद करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *