किसानों की फसल की खरीद के लिए मंडियों में पहुंचे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

0
WhatsApp Image 2026-10-01 at 17.56.07
Spread the love

डेराबस्सी, 1 अक्टूबर: हलका डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने आज समगौली, धनौनी और अमलाला की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई। इस दौरान उन्होंने मंडियों में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए किसानों से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

विधायक रंधावा ने कहा कि धान की फसल किसानों की महीनों की कड़ी मेहनत का परिणाम है और इसकी निर्बाध खरीद सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल की समय पर खरीद और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को बेहतर सुविधाएं और पूरा सहयोग मिलना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर धनौनी मंडी में किसान मलकीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी कारकोर, समगौली मंडी में किसान ज्ञान सिंह पुत्र माड़ा राम निवासी पूनसर तथा अमलाला मंडी में किसान हरभजन सिंह पुत्र ज्वाला सिंह निवासी अमलाला की धान की फसल की सरकारी खरीद शुरू करवाई गई।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलदीप सिंह, नगर कौंसिल प्रधान आशू उपनेजा, वरिष्ठ प्रधान दविंदर सैनी, पार्षद, वार्ड इंचार्ज, पंच-सरपंच, पार्टी सदस्य, संबंधित अधिकारी एवं आढ़ती मौजूद रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *