कूड़े के डंप से मिलेगी राहत, सफाई के बाद बनेगा पार्किंग स्थल

0
WhatsApp Image 2026-09-24 at 22.41.10
Spread the love

त्रिवेदी कैंप में लंबे समय से सड़क किनारे जमा हो रहा था कूड़ा, बाजार में आने वाले लोगों को होती थी परेशानी गांव त्रिवेदी कैंप में सड़क किनारे लंबे समय से बने कूड़े के डंप से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यहां काफी समय से सड़क किनारे कूड़ा जमा होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गंदगी के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा था।
त्रिवेदी कैंप क्षेत्र में बड़ी होलसेल मार्केट होने के कारण आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी दुकानदार खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से बाजार में आने वाले लोगों को वाहनों की पार्किंग में भी दिक्कत होती थी। पर्याप्त पार्किंग स्थान नहीं होने के कारण कई बार सड़क पर ही वाहन खड़े करने पड़ते थे।
ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रदीप सचदेवा ने बताया कि कूड़े की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई थी। अब यहां से कूड़ा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। सफाई पूरी होने के बाद इस स्थान को विकसित कर लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित पार्किंग स्थल की चारदीवारी भी करवाई जाएगी और दीवार के साथ पौधारोपण किया जाएगा। इससे क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ इसकी सुंदरता भी बढ़ेगी। पार्किंग बनने से बाजार में आने वाले दुकानदारों और अन्य लोगों को अपने वाहन व्यवस्थित तरीके से खड़े करने की सुविधा मिलेगी। सचदेवा ने इस कार्य के लिए हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा का धन्यवाद करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने गांव के सरपंच सुनहरी लाल का भी सहयोग के लिए आभार जताया।

डेराबस्सी003- कूड़ेदान की सफाई करवा कर यहां बनाया जाएगा पार्किंग स्थल

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *