‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा’ से श्रद्धालुओं की आस्था हो रही पूरी: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा
लालड़ू, जासतना कलां, जासतना खुर्द और वार्ड नंबर 8 से तीर्थ यात्रा के लिए बसें रवाना मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत आज लालड़ू से श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थानों के दर्शन करवाने के लिए तीन और बसें रवाना की गईं। हलका विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने जासतना कलां से 136वीं, जासतना खुर्द से 137वीं तथा वार्ड नंबर 8 से 138वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं में तीर्थ यात्रा को लेकर भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। विधायक रंधावा ने सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ग के श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए यह सराहनीय पहल की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को बिना किसी आर्थिक बोझ के विभिन्न पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान सर्वजन के कल्याण, पंजाब की खुशहाली और चढ़दी कला के लिए अरदास करें।
इस अवसर पर नगर कौंसिल प्रधान जोरावर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश मदान, उपाध्यक्ष अमन राणा, ब्लॉक प्रधान गुरविंदर सिंह, गांवों के पंच-सरपंच तथा अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
