अकाली दल वारिस पंजाब दे” ने समगौली की 39 एकड़ जमीन पर कूड़ा प्लांट लगाने का किया विरोध

0
WhatsApp Image 2026-09-08 at 10.39.11 AM
Spread the love

जश्नदीप संधू बोले—पहले ही औद्योगिक प्रदूषण की मार झेल रहा डेराबस्सी क्षेत्र डेराबस्सी,08 सितंबर:– ”अकाली दल वारिस पंजाब दे” के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता जश्नदीप सिंह संधू ने डेराबस्सी हलके के गांव समगौली में करीब 300 टन प्रतिदिन क्षमता वाला कूड़ा प्रबंधन प्लांट स्थापित करने के सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि 39 एकड़ जमीन में नौ शहरों का कूड़ा लाकर प्लांट लगाना क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। जश्नदीप सिंह संधू ने आरोप लगाया कि उक्त जमीन वर्ष 2012 से खाली पड़ी है। एनटीपीसी जैसी कंपनियां पहले ही इस परियोजना से पीछे हट चुकी हैं, जबकि अब एचपीसीएल के नाम पर यह प्लांट क्षेत्र के लोगों पर थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना को शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों की सहमति और उनकी आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। संधू ने कहा कि डेराबस्सी क्षेत्र पहले ही औद्योगिक प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। क्षेत्र में रेड कैटेगरी के तहत आने वाली कई औद्योगिक इकाइयां, मीट प्लांट और रासायनिक उद्योग मौजूद हैं। उनका दावा है कि इन उद्योगों के कारण क्षेत्र के पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और लोग प्रदूषण से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों की जिम्मेदारी लोगों को स्वच्छ हवा और पानी उपलब्ध करवाना है, न कि उनकी सहमति के बिना नए प्रोजेक्ट थोपना। संधू ने कहा कि अकाली दल वारिस पंजाब इस फैसले का हर स्तर पर विरोध करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों की सहमति के बिना किसी भी प्रकार की परियोजना स्थापित नहीं की जानी चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *